Wednesday, November 16, 2011

आने वाली फिल्म » शक्ल पे मत जा की कहानी (Shakal pe mat ja Movie Preview)

बैनर : लिंक एंटरटेनमेंट, आईपिक्स मूवीज़
निर्माता : दीपक जालन- सरिता जालन
निर्देशक : शुभ
संगीत : सलीम-सुलेमान, नितिन कुमार गुप्ता, यो यो हनी सिंह 
कलाकार : शुभ, प्रतीक कटारे, सौरभ शुक्ला, रघुवीर यादव, आमना शरीफ, जाकिर हुसैन
रिलीज डेट : 18 नवंबर 2011 


Shakal Pe Mat Ja



शक्ल पे मत जा चार युवाओं की कहानी है जिन्हें शंका के आधार पर दिल्ली इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर पकड़ लिया जाता है। वे अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए एक अमेरिकन एअरअलाइंस एअरक्रॉफ्ट की लैंडिंग शूट कर रहे थे। उनका अपराध ये था कि उन्होंने न किसी को इस बारे में बताया और न ही इजाजत ली। उन पर निगाह गई और वे पकड़े गए। 

अपने बारे में वे जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट करते हैं, मुसीबत के दलदल में वे और फंसते जाते हैं। इन्वेस्टिगेशन रूम में सीआईएसएफ द्वारा उनसे पूछताछ जारी है। उस दिन हाई अलर्ट डे घोषित है, इसलिए उनके साथ कड़ाई से पेश आया जा रहा है। 

शक्ल से वे सीधे-सादे लगते हैं, लेकिन उन पर संदेह धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। वे जो चीज अपने बारे में बताते हैं वो उन्हें आतंकवादी होने की दिशा में ले जाती है। जैसे रोहन के बेग से राष्ट्रपति भवन की फुटेज निकलती है। साथ ही अरब और पाकिस्तान की पोर्न फिल्में भी पाई जाती हैं।
                                                                          Saurabh Sharma

1 comment: